सरीला: जरिया थाना क्षेत्र के गोहांड में दबंग पिता-पुत्र ने अधेड़ व्यक्ति पर लाठी और कुल्हाड़ी से हमला कर लहूलुहान किया
सरीला के जरिया थाना क्षेत्र के गोहांड में नहाने को लेकर हुए मामुली विवाद के चलते दबंग पिता पुत्र ने खेत जा रहे एक अधेड़ व्यक्ति के साथ लाठी डंडे और कुल्हाड़ी से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति ने आज बुधवार को जरिया थाने में घटना की लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।