किसान संवाद एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन
पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, अर्राबाड़ी, किशनगंज द्वारा 09 अक्टूबर को बाली चुक्का, टेउसा, किशनगंज में 119 वां किसान संवाद एवं पशुचिकित्सा शिविर का आयोजन किया गयाI आयोजक डॉ. शिव वरण सिंह, सहायक प्राध्यापक ने मौके पर जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ. चंद्रहास के दिशा-निर्देशन में किया गया जिसका उद्देश्य पशुपालकों के द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना एवं पशुपालन से संबंधित समस्या से अवगत होकर उसके निराकरण का प्रयास करना हैI इस अवसर पर आयोजित पशुचिकित्सा शिविर में 71 पशुपालकों के 148 छोटे-बड़े पशुओं को बीमारियों के बचाव एवं रख-रखाव से संबंधित परामर्श एवं उचित उपचार प्रदान किया गयाI स्वास्थ्य शिविर में मुख्य रूप से कृमि की समस्या, प्रजनन की समस्या एवं पशुओं में दूध उत्पादन से संबंधित विभिन्न प्रकार की समस्याओं का परीक्षण कर बीमारियों के निदान से संबंधित दवाइयों, खनिज तत्वों, कृमिनाशकों का निःशुल्क वितरण किया गयाI कार्यक्रम समन्वयक डॉ. आकृति ने बताया कि किसान संवाद कार्यक्रम में पशुओं में वैज्ञानिक विधि से बंध्याकरण के फायदे, स्वास्थ्य प्रबंधन, कृमिनाशन तथा वैज्ञानिक पशुपालन पद्धतियों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई तथा पशुपालक परिवारों से संपर्क कर पशुपालन से संबंधित वैज्ञानिक गतिविधियों एवं महाविद्यालय में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी दी गईI गांव के प्रगतिशील किसान रिजवान आलम ने शिविर के आयोजन में अपना सक्रिय योगदान दियाI किसान संवाद कार्यक्रम में पशुपालकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया एवं पशुपालन से संबंधित समस्याओं के निराकरण के प्रयास के लिए वैज्ञानिकों एवं महाविद्यालय का आभार व्यक्त कियाI
#ViralPost #TrendingNow #PhotoOfTheDay #InstaDaily #PicOfTheDay #AmazingShot #PhotographyLovers #CaptureTheMoment #VisualStory #SocialMediaPost #DailyPhoto #TrendingPhoto #ExplorePage #ViralContent #CreativePhotography #BestShot #PhotoGallery #DigitalCreator #ContentCreator #ShareYourStory #BeautifulView #StreetPhotography #NaturePhotography #PortraitPhotography #TravelPhotography #BreakingNews #NewsUpdate #LiveUpdate #IndianNews #LocalNews