पहाड़ी: पहाड़ी में जलभराव का जायजा, विधायक नौक्षम चौधरी और जिला कलेक्टर ने दिए त्वरित पानी निकासी के निर्देश
पहाड़ी क्षेत्र में लगातार हुई बारिश के बाद उत्पन्न जलभराव की स्थिति का विधायक नौक्षम चौधरी और जिला कलेक्टर मयंक मनीष ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया तथा संबंधित विभागों को जल निकासी की तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शुक्रवार शाम 6 बजे मिली जानकारी।