बीसलपुर: घुरी पट्टी गांव के चौराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल अस्पताल में भर्ती
बीसलपुर क्षेत्र के ग्राम चंदपुरा निवासी छेदा लाल अपनी बाइक द्वारा देर रात्रि महेशापुर गांव से कार्य निपटाकर अपने घर वापस आ रहे थे। वह जैसे ही घुरी पट्टी चौराहे पर पहुंचे वैसे ही किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी टक्कर लगते ही बाइक सवार युवक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को 108 एंबुलेंस से बीसलपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया।