बीसलपुर: बीसलपुर नगर में सामान लेने आए युवक को किन्नरों ने बनाया बंधक गुप्तांग काटने का लगा आरोप बीसलपुर पुलिस जांच में जुटी
बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाते हुए बताया। कि उसका भाई बीसलपुर नगर में सामान लेने 12 मार्च को आया था। तभी बीसलपुर के किन्नरों ने उसके भाई का अपहरण कर उसे बंधक बना लिया। और उसका गुप्तांग काट दिया। इसके बाद रविवार को एक कार से किन्नर उसे गांव के बाहर छोड़कर चले गए। घर पहुंचे युवक ने अपनी बहन को आप बीती बताई।