मुंगावली: मीरकाबाद गांव में 60 वर्षीय अज्ञात वृद्ध ने पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, मुंगावली पुलिस ने किया मर्ग कायम
मिली जानकारी के अनुसार निटर्र निवासी नन्नूलाल परिहार उम्र 70 वर्ष ने शनिवार को दोपहर लगभग 3 बजे थाने में सूचना दी कि मीरकाबाद गांव में शनिवार को दोपहर लगभग 12 बजे चिरोल के पेड़ पर फंदा डालकर एक 60 वर्षीय अज्ञात वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली उक्त प्रकरण में मुंगावली पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी है ।