मंझनपुर: निर्माण कार्यों में लापरवाही पर डीएम ने सख्ती दिखाई, सिडको और डीसी कस्तूरबा के वेतन पर रोक लगाई
कौशाम्बी जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंझनपुर कलेक्ट्रेट स्थित उदयन सभागार में माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा और समाज कल्याण विभाग के निर्माण कार्यों की प्रगति की गुरुवार को समय करीब 3 बजे समीक्षा की। समीक्षा के दौरान निर्माण कार्यों की धीमी गति और लापरवाही पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी।