धरहरा: धरहरा में बीजेपी की जीत का जश्न, विजय जुलूस से गूंजा इलाका
धरहरा प्रखंड में बीजेपी की तीन राज्यों में जीत की खुशी में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। प्रखंड अध्यक्ष चन्द्रचूड़ साक्षी की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य विजय जुलूस निकालकर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया। विजय जुलूस की शुरुआत अंबेडकर चौक से हुई, जो माताडीह, सारोबाग होते हुए दरियापुर गांव तक पहुंचकर संपन्न हुआ।