बक्सर: गोलंबर टर्निंग प्वाइंट पर जाम के कारण पटना बक्सर NH पर चुरामनपुर तक लगी वाहनों की लाइन, आवागमन प्रभावित लोग परेशान.
Buxar, Buxar | May 12, 2024 नगर के लोगों को फिलहाल जाम से मुक्ति नहीं दिख रही है. प्रतिदिन गोलंबर पर लगने वाली जाम से NH नौ सौ बाइस भी पर आवागमन प्रभावित हो रही है. इस क्रम में रविवार को भी सुबह में ही जाम की स्थिति कायम हो गई है. गोलंबर से लगभग तीन किलोमीटर लंबी लाइन लगी हुई है. वही एक किलोमीटर की दूरी तय करने में वाहनों को दो से तीन घंटे का समय लग रहा है.