कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के वनस्पति संरक्षण, संगरोध एवं संग्रह निदेशालय के अंतर्गत केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र (सीआईपीएमसी), रायपुर एवं कृषि विभाग, खैरागढ़, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के संयुक्त तत्वावधान में खरीफ 2026-27 के अंतर्गत ग्राम चिंगली, विकासखंड खैरागढ़ में किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों को असली एवं नकली कीटनाशकों की पहचान तथा कीटनाशकों के सुरक्षित, वैज्ञानिक एवं विवेकपूर्ण उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
#kcgdistrict