कुंडम: बघराजी में घर के सामने अवैध शराब बेचते हुए आरोपी गिरफ्तार, मौके से 8 लीटर कच्ची शराब जब्त
कुंडम थाना पुलिस को गुरुवार शाम 5 बजे के करीब सूचना मिली कि एक महिला बघराजी में घर के सामने कच्ची शराब बेचने के लिए खड़ी हुई है।सूचना पर मौके पर दबिश देते मायावती कोल को गिरफ्तार किया गया।जिसके कब्जे से 8 ली कच्ची शराब जब्त कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।