महाराजपुर: खिरी में बंदूक से फायर कर हत्या के प्रयास के आरोपी को गढ़ीमलहरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम खिरी के रहने वाले फरियादी नंदकिशोर कुशवाहा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनके ऊपर हरनारायण यादव के द्वारा बंदूक से फायर किया गया है। मामले पर थाना प्रभारी ओशो गुप्ता ने 28 सितंबर शाम 5 बजे बताया कि आरोपी हरनारायण यादव को गिरफ्तार कर लिया गया और उनसे लाइसेंसी 12 बोर दो नाली बंदूक जप्त की गई है।