शिवपुरी नगर: शिवपुरी में महंगाई की मार: दूध के दाम बढ़ाने की मांग, विक्रेताओं ने हड़ताल की चेतावनी दी
शिवपुरी जिले में अब चाय की चुस्की और सुबह का नाश्ता महंगा हो सकता है, क्योंकि आसमान छूती महंगाई से परेशान होकर जिले के दूध उत्पादकों और विक्रेताओं ने हड़ताल पर जाने का मन बना लिया है। अपनी इसी बड़ी समस्या को लेकर दूध अध्यक्ष कोकसिंह गुर्जर (बम्हारी) और मुकेश गुर्जर (डोंगर) के नेतृत्व में समस्त दुग्ध उत्पादकों ने सोमवार शाम 4 बजे कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा है