मंडला: कलेक्ट्रेट में कलेक्टर राहुल नामदेव घोटे ने जिला सहकारी बैंक अधिकारियों के साथ की परिचय बैठक
Mandla, Mandla | May 8, 2026 कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे ने शुक्रवार को दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट के गोलमेज कक्ष में जिला सहकारी बैंक के अधिकारियों के साथ परिचय बैठक की। यह बैठक सहकारी समितियों और बैंक की कार्यप्रणाली को समझने के उद्देश्य से आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ने उपस्थित सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। साथ ही मंडला और डिंडौरी जिले में संचालित सहकारी समितियों पर चर्चा की।