एकमा: जमीनी विवाद में दो सगे भाइयों के बीच हुई मारपीट में तीन गिरफ्तार , भेजे गए जेल
Ekma, Saran | Jul 10, 2026 एकमा थाना क्षेत्र के एकमा बाजार में जमीनी विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में छपरा भेज दिया। थाना अध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कराई गई थी।