दुर्ग बस स्टैंड के यात्री प्रतीक्षालय के पास गांजा बेचने की फिराक में खड़े महाराष्ट्र के एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के बैग से 2 किलो 520 ग्राम गांजा, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक युवक पुणे से गांजा लेकर दुर्ग पहुंचा था और ग्राहकों की तलाश कर रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।