दतिया नगर: दतिया में दिनदहाड़े युवक की हत्या से दहशत, परिजनों ने कहा- आरोपी खुलेआम घूम रहे, ग्रामीणों ने एसपी को दिया ज्ञापन
दतिया में कोतवाली थाना अंतर्गत झांसी बायपास रोड पर युवक रामपाल गुर्जर की दिनदहाड़े हत्या के बाद इलाके में डर और तनाव का माहौल है। मृतक के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ गुरुवार दोपहर 02 एसपी दफ्तर पहुंचकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि वारदात के कई दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे परिवार और ग्रामीण खौफ में हैं।