पुपरी: सुरसंड के पररी गांव में पुरानी रंजिश में दो पट्टीदारों के बीच मारपीट, दो महिलाओं समेत दस घायल
सुरसंड के पररी गांव में रविवार की सुवह 9 बजे पुरानी रंजिश को लेकर दो पट्टीदारों के बीच मारपीट में दो महिला सहित दस व्यक्ति जख्मी हो गया। जख्मी का इलाज सुरसंड सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सक द्वारा किया गया। वहीं मंजू देवी सहित दो लोगो को रेफर कर दिया गया है।