कोरबा: पुरानी रंजिश में खूनी खेल, 8-10 युवकों ने मिलकर युवक को उतारा मौत के घाट, आरोपी के घर पर की गई तोड़फोड़
Korba, Korba | Jun 22, 2026 रविवार देर रात करीब दस बजे कोतवाली थाना क्षेत्र के रामसागर पारा में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। 22 वर्षीय रवि यादव पर 8-10 युवकों ने चाकू, लाठी और ईंट से हमला किया। इस हमले में रवि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल है।