तिर्वा: मनी पूर्वा गांव में जमीनी विवाद के चलते दबंगों पर झोपड़ी तोड़ने का आरोप
Tirwa, Kannauj | Aug 17, 2026 तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के मनीपूर्वा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों पर उत्पात मचाने और झोपड़ी तोड़ने का आरोप लगा है। पीड़िता राधा देवी पत्नी शिवराम निवासी मनीपूर्वा ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। महिला ने आरोप लगाया कि जमीनी विवाद के चलते दबंगों ने उसकी झोपड़ी तोड़ दी। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।