कटंगी: सीएम राइज स्कूल में मनाया गया प्रवेशोत्सव, जिला पंचायत सदस्य बनी शिक्षिका
18 जून से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो गई है। नगर के सीएम राइज स्कूल में प्रवेशोत्सव मनाया गया। पहले दिन जिला पंचायत सदस्य सभापति ने स्कूल पहुंचे विद्यार्थियों को तिलक लगाकर स्वागत सत्कार किया। सीएम राइज स्कूल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में भोपाल में आयोजित ’स्कूल चलें हम अभियान 2024’ राज्य स्तरीय कार्यक्रम का प्रसारण दिखाया गया ।