कटंगी: बकरीद के पहले कटंगी थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक, शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने की अपील
कटंगी में ईद उल अजहा (बकरीद) के पर्व से पहले रविवार को थाना परिसर में एसडीएम मधुवंत राव धुर्वे की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में थाना प्रभारी जयंत मर्सकोले, हनफिया सुन्नी जामा मस्जिद के सदर, नगर के गणमान्य नागरिक गण और पत्रकार मौजूद रहे। एसडीएम ने कहा ईद उल अजहा (बकरीद) का पर्व 17 जून को मनाया जाएगा।