कटंगी: टटेकसा में प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित,जीएसटी कमिश्नर ने बच्चों को दिए सफलता के मंत्र
मेरा गांव-मेरा तीर्थ आओ बदले अपना गांव की मुहिम पर इस वर्ष भी ग्राम टटेकसा में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस सम्मान समारोह में ग्रामीण अंचलों की शैक्षणिक क्षेत्र की प्रतिभाओं को जीएसटी कमिश्नर लोकेश लिल्हारे के हस्ते प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कमिश्नर ने बच्चों को सफलता के कई मंत्र दिए।