कटंगी: चाकाहेटी में विधायक ने किया पौधारोपण, ग्रामीणों को दिया ट्रिपल पी का फार्मूला
जनपद पंचायत कटंगी की ग्राम पंचायत चाकाहेटी में विधायक गौरव सिंह पारधी, जिला पंचायत सदस्य केसर बिसेन, जनपद सदस्य चमन डोंगरवार, सरपंच देवेन्द्र मरकवाड़े सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मिलकर जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन किया। इस मौके पर विधायक और अन्य सभी जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों मिलकर गांव में पौधारोपण किया।