कटंगी: शहर के छोटे तालाब की सफाई के लिए मैदान में उतरा प्रशासनिक अमला
जल स्रोतों के संरक्षण का संदेश देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आहवान पर शुरू किया गया जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन के अवसर पर रविवार को कटंगी में प्रशासनिक अमले ने मैदान में उतरकर शहर के छोटे तालाब में सफाई अभियान चलाया। एसडीएम मधुवंत राव धुर्वे, कटंगी तहसीलदार छवि पंत, तिरोड़ी तहसीलदार गीता राहंगडाले एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।