राजाखेड़ा: शिक्षा विभाग ने महिला टीचर को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी पाने के मामले में किया निलंबित
राजाखेड़ा उपखंड मुख्यालय के राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय बेसिक में पिछले कई वर्षों से तैनात महिला अध्यापिका के प्रमाणित दस्तावेजों को शिक्षा विभाग ने जांच में फर्जी और कूटरचित पाया। जिस पर सोमवार देर शाम ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी ममता गुप्ता ने राजाखेड़ा थाने में अध्यापिका मोनी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवा दिया है। जिसके बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। म