वैशाली (हाजीपुर) जिला निबंधन कार्यालय से राज्य की अत्याधुनिक डिजिटल एवं पेपरलेस निबंधन व्यवस्था के अंतर्गत होम रजिस्ट्रेशन, भूमि संबंधी ऑनलाइन जांच, पेपरलेस निबंधन प्रणाली एवं जीआईएस मैपिंग आधारित सेवाओं का शुभारंभ किया। साथ ही मोबाइल रजिस्ट्रेशन यूनिट वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
अब 80 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को घर बैठे निबंधन की सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही 75 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों एवं राज्य से बाहर रहने वाले लोगों के लिए भी डिजिटल माध्यम से निबंधन की प्रक्रिया को सरल एवं सुलभ बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
यह नई व्यवस्था भूमि खरीद-बिक्री में पारदर्शिता, सुरक्षा और विश्वसनीयता सुनिश्चित करेगी तथा खरीदारों के हितों की बेहतर रक्षा करेगी। साथ ही निबंधन कार्यालयों में आमजन के लिए बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भी निर्देश दिए गए : सीएम सम्राट चौधरी