सिंगरौली: तेलगवॉं मुख्य मार्ग पर बोलेरो एवं स्विफ्ट कार के बीच हुई भिड़ंत में आधा दर्जन से अधिक सवारियों को आईं मामूली चोटें
विन्ध्यनगर थाना क्षेत्र के तेलगवॉं मुख्य मार्ग में तेज रफ्तार बोलेरो एवं स्विफ्ट कार के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों वहां बेकाबू होकर पलट गए। हालांकि हादसे में आधा दर्जन अधिक सवारियों को मामूली चोट आई है। जहां स्थानीय लोगों ने आनन फ़ानन में जिला चिकित्सालय भेज कर उनका उपचार कराया है। जहां उनका उपचार अभी जारी है। फिलहाल इस हादसे में किसी की जनहानि नहीं हुई है।