सिंगरौली: हाई स्कूल एवं राशन दुकान में हुई चोरी के मामले में चार आरोपियों को सरई पुलिस ने किया गिरफ्तार
जिला सिंगरौली के सरई पुलिस ने हाईस्कूल एवं राशन दुकान में हुई चोरी के चार आरोपियों को किया गिरफ्तार।थाना क्षेत्र के शासकीय हाई स्कूल ठरकठेला में 13 मई को इनवर्टर सहित अन्य सामग्री एवं 1 मई को शासकीय उचित मूल्य दुकान गजराबहरा से 50 बोरी चावल समेत अन्य सामग्रियों को अज्ञात चोरों ने धारा बोलकर चोरी कर ली थी जहां प्रचार्य ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।