सिंगरौली: हत्या के आरोपियों को थाना जियावन पुलिस ने 48 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार
जिला सिंगरौली के जियावन पुलिस ने हत्या के आरोपियों को 48 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार। देवसर के मांडीबांध गांव में शाहिद मोहम्मद के घर में संदिग्ध हालत में 17 साल के फिरोज का शव फांसी पर लटकते मिलने के बाद पुलिस ने इस संदिग्ध मौत की अंधीगुथ्थी को पुलिस सुलझाने में सफलता प्राप्त की है। घटना के पीछे आरोपी के लड़की को परेशान करने से जुड़ा हुआ मामला है।