सिंगरौली: जयंत मोरवा मुख्य मार्ग पर चढ़ाई के दौरान बल्कर हाइवा हुआ दुर्घटना का शिकार, कोई हताहत नहीं
जिला सिंगरौली के जयंत मोरवा मुख्य मार्ग पर राखड़ लोड बल्कर हाइवा चढ़ाई में रोड से नीचे लुढ़का,जान माल की कोई हानि नहीं।जानकारी के अनुसार विन्ध्यनगर से राखड़ लोड होकर गोरबी जा रहा था बल्कर हाइवा जो अनियंत्रित होकर चढ़ाई पर रोड से नीचे लुढ़क गया बल्कर हाइवा का नंबर एमपी 19 एचए 3432 है।