शाजापुर: जिले में जुलूस, धरना प्रदर्शन व आदि को नियंत्रित करने के लिए जिला दंडाधिकारी ने जारी किए प्रतिबंधात्मक आदेश
पडोसी देश बांग्लादेश में तख्तापलट की घटना एवं विरोध प्रदर्शन घटना के संबंध में लोकशांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये बांग्लादेश समर्थको व प्रतिबंधित संगठनों द्वारा जुलुस,धरना,प्रदर्शन आदि को नियंत्रित करने के लिए जिला दण्डाधिकारी सुश्री ऋजु बाफना नेभारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता2023की धारा163के तहत जिले की राजस्व सीमा मे प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया।