बक्सर: बरूना स्टेशन के पास बधार में लगी आग से मचा हड़कंप, कई ट्रेनें रुकीं, दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू
Buxar, Buxar | Apr 24, 2025 बरूना रेलवे स्टेशन के समीप स्थित बधार में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें रेलवे ट्रैक के समीप तक पहुंचने लगीं, जिससे रेल परिचालन पर भी असर पड़ा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मगध एक्सप्रेस समेत 2 अन्य ट्रेनों को एहतियातन बक्सर स्टेशन पर रोक दिया गया।