बक्सर: बक्सर की सैनिक कालोनी के पास अज्ञात युवक का शव मिला, पुलिस कर रही जांच
Buxar, Buxar | Apr 24, 2025 मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाबा धर्म कांटा के समीप सैनिक कॉलोनी के पास स्थित बधार में 1 अज्ञात युवक का शव मिला। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। खेत में शव देख स्थानीय लाेगाें ने तुरंत इसकी सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी। मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।