आरा: जब शहर सो रहा था, तब देर रात भोजपुर एसपी मुफस्सिल, टाउन और नवादा थाना पहुंचे, शहर की सुरक्षा व्यवस्था की परखी
Arrah, Bhojpur | Aug 22, 2026 भोजपुर में रात के वक्त पुलिस की सक्रियता और सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए पुलिस अधीक्षक ने खुद शहर का जायजा लिया। 21 अगस्त की देर रात एसपी ने आरा नगर थाना, नवादा थाना और मुफस्सिल थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान सिर्फ थानों की व्यवस्था ही नहीं, बल्कि सड़कों पर पुलिस की मौजूदगी और संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा भी जांची गई।