लेस्लीगंज: लेस्लीगंज के गोपालगंज में ग्रामीण बैंक ग्राहक सेवा केंद्र लूटने पहुंचे दो लुटेरे पिस्टल के साथ पकड़े गए
लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के गोपालगंज स्थित झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में सोमवार को पिस्टल के दम पर लूट की कोशिश करने पहुंचे दो बदमाशों को ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया गया। घटना के दौरान संचालक की सूझबूझ से बड़ी वारदात टल गई। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक पिस्टल लेकर ग्राहक सेवा केंद्र पहुंचे और पैसे लेकर बाहर निकले। बाइक पर बैठकर भागने