फतेहपुर प्रखंड के चरोखरी पंचायत के सतनियाॅ गांव में कई वर्षों से सड़क पर पानी बह रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले यहां नाली का निर्माण कराया गया था, लेकिन उसे भर दिया गया। इसी कारण सड़क पर पानी जमा रहता है और आवागमन में परेशानी होती है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों को आवेदन दिया गया, लेकिन आज तक कोई अधिकारी जांच के लिए गांव नहीं पहुंचे हैं। #sachbharatnews #fatehpurnews #NewsUpdate #patna
Fatehpur, Gaya | Jun 22, 2026