गुलाना: ग्राम तिंगजपुर में खेत की मेढ़ की घास काटने पर चाचा-भतीजे में हुआ विवाद, दोनों हुए घायल
सलसलाई थाना क्षेत्र के ग्राम तिंगजपुर में खेत की मेढ़ पर घास काटने की बात को लेकर चाचा-भतीजे में विवाद हो गया। विवाद में दोनों घायल हुए हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार मेढ़ से घास काटने को लेकर सतीश पुत्र जयराम मालवीय उम्र 22 वर्ष और रतनलाल पुत्र मांगीलाल मालवीय उम्र 30 वर्ष में विवाद हो गया।जिसमें चाचा रतनलाल ने भतीजे सतीश पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।