गुलाना: तालाब में डूबने से अरनियाकला निवासी 15 वर्षीय बालक की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच
तालाब में डूबने से ग्राम अरनियाकला निवासी 15 वर्षीय बालक की मौत हो गई। बालक हरिओम मालवीय के तालाब में डूबने की जानकारी लगने पर परिजन उसे तालाब से बाहर निकाल कर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद बालक का शव परिजन के सुपुर्द किया गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।