ज्वेलर्स लूटकांड का मास्टरमाइंड एमबीए स्टूडेंट गिरफ्तार, वारदात का पूरा खुलासा
सवाई माधोपुर। मानटाउन थाना पुलिस ने 17 जुलाई को हुए चर्चित ज्वेलर्स लूटकांड का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी एवं मास्टरमाइंड प्रखर शर्मा को जयपुर के सीतापुरा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एमबीए का छात्र है और वारदात के बाद पुलिस से बचने के लिए उत्तराखंड भाग गया था।
पुलिस अधीक्षक जेष्ठा मैत्रेयी (आईपीएस) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह तथा पुलिस उपाधीक्षक शहर राजेन्द्र कुमार मीणा के सुपरविजन में थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने यह बड़ी सफलता हासिल की।
पुलिस के अनुसार 17 जुलाई की शाम ज्वेलर्स गोयल अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। रास्ते में चार बदमाशों ने उनकी बाइक रुकवाकर मारपीट की और सोने की चेन, करीब 26 तोला सोने के जेवर तथा 1.30 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए थे।
जांच में सामने आया कि आरोपियों ने कई दिनों तक ज्वेलर्स की रेकी की। दुकान बंद करने का समय, घर जाने का रास्ता और साथ में रहने वाले माल की जानकारी जुटाकर पूरी योजना बनाई गई। वारदात के बाद फरार होने के लिए पहले से वाहन की भी व्यवस्था की गई थी।
पुलिस इससे पहले लूट में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया माल, वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन तथा एक एक्टिवा स्कूटी बरामद कर चुकी है। मुख्य साजिशकर्ता प्रखर शर्मा लगातार फरार चल रहा था, जिसे विशेष टीम ने तकनीकी एवं मुखबिर तंत्र की मदद से सीतापुरा, जयपुर से दबोच लिया।
इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल बुद्धिप्रकाश (1291) की विशेष भूमिका रही। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर लूटकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
#hilightsfollowers #NewsUpdate #folowers #सवाई #highlight #followersnonfollowers SP Sawaimadhopur Sp Gangapurcity News57 Amita Meena Journalist बालाजी सेवा ट्रस्ट Rajendra Kumar Meena @