दो माह से फरार ₹2 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
सामूहिक दुष्कर्म मामले में कुण्डेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
सवाई माधोपुर। जिले की कुण्डेरा थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पिछले करीब दो माह से फरार चल रहे ₹2 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी (आईपीएस) के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह एवं पुलिस उपाधीक्षक शहर राजेन्द्र कुमार मीणा के सुपरविजन तथा थाना प्रभारी दिलीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राजमल मीणा (20) निवासी भूरी पहाड़ी, थाना कुण्डेरा को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹2 हजार का इनाम घोषित था। मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उसे दबिश देकर गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना कुण्डेरा में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। फिलहाल मामले में पुलिस द्वारा अग्रिम अनुसंधान जारी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी दिलीप सिंह, एएसआई राजेन्द्र कुमार मीणा, कांस्टेबल रूपसिंह (विशेष भूमिका), नेतराम तथा भरत की सराहनीय भूमिका रही।
#highlight #folowers #सवाई #NewsUpdate #hilightsfollowers #followersnonfollowers Ranthambhor News Gangapur City Portal SawaiMadhopur news SP Sawaimadhopur swmexpressnews