राजमहल: राजमहल शहर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर विधायक एमटी राजा ने किया माल्यार्पण
संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के जयंती के अवसर पर मंगलवार को पूर्वाह्न करीब 12 बजे राजमहल शहर सिंघी दलान परिसर में राजमहल विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा,विधायक प्रतिनिधि सह नगर पंचायत उपाध्यक्ष मो. मारूफ उर्फ गुड्डू,नगर पंचायत अध्यक्ष केताबुद्दीन शेख ने बारी-बारी से बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।