बिहटा: चौड़ा गोपालपुर गांव में बच्चों के झगड़े में मारपीट, एक महिला घायल
Bihta, Patna | Apr 18, 2026 बिहटा के नेउरा थाना क्षेत्र के चौड़ा गोपालपुर गांव में बच्चों के झगड़ा को लेकर दो पक्षों में हुए मारपीट के दौरान एक महिला घायल हो गई। मारपीट में घायल हुई महिला को इलाज हेतु स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। घायल महिला का इलाज चल रहा है। महिला की पहचान फुलवंती देवी के रूप में की जा रही है। मामला शनिवार की शाम 5:05 के करीब की है।