विभूतिपुर: विभूतिपुर के बन्हैंती में दो भाइयों का शव पोखर से मिलने के मामले में यूडी केस दर्ज
बन्हैती से रविवार को गायब हुए दो सहोदर मासूम भाई अयांश राज और अंश राज का शव सोमवार को ग्रामीणों द्वारा खोजबीन के दौरान दुर्गास्थान के निकट पोखर से बरामद होने के मामले में मृतक की मां निशा कुमारी के आधार पर यूडी केस दर्ज की गई है। पुछे जाने पर जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि मृतक की मां निशा कुमारी के आवेदन के आधार पर यूडी केस दर्ज।