विभूतिपुर: विभूतिपुर के आलमपुर में सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाई गई रविदास जयंती
आलमपुर कोदरिया पंचायत वार्ड 10 में सुरेश राम के आवासीय परिसर में बुधवार को महान संत शिरोमणि रविदास जी की 648 वीं जयंती सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाई गई। मौके पर मौजूद पुर्व मुखिया राधेश्याम पासवान ने बताया कि इस स्थल पर लगातार चार वर्षों से आपसी सहयोग से मनाया जा रहा है। संबोधित करते हुए कहा कि कहा कि संत रविदास जी का जन्म वाराणसी के पास एक गांव में हुआ था।