विभूतिपुर: विभूतिपुर के माधोपुर में मंगलवार को आपसी विवाद में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, उसे रेफर किया गया
विभूतिपुर उत्तर पंचायत वार्ड 10 माधोपुर गांव में मंगलवार को आपसी विवाद में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जख्मी मंगल तापी के पुत्र पलट दास बताया गया है।