विभूतिपुर: विभूतिपुर पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार किया, जेवर लेकर भागने वाला अभियुक्त न्यायिक हिरासत में
साखमोहन गांव निवासी संतोष कुमार सहनी की पत्नी अंजली कुमारी व इसकी ननद संगीता कुमारी से छलपूर्वक जेवर लेकर फरार होने वाले एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्त में आया आरोपित बेगुसराय जिले के नावकोठी निवासी वासुकी साह का पुत्र विनोद साह है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।