विभूतिपुर: विभूतिपुर के बन्हैती गांव में दो मासूम भाई का शव पोखर से मिला, स्वजनों में कोहराम
बन्हैती स्थित दुर्गास्थान के निकट पोखर से सोमवार सुबह दो सहोदर भाई का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। स्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने सहोदर भाई के शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक सहोदर भाई गांव के हीं रामबालक महतो व मीरा देवी का नाती अयांश राज और अंश राज बताया गया।