जतारा: दिगौड़ा:तेज रफ्तार आर्टिगा ने वृद्ध महिला को टक्कर मारने के बाद ईंटों के ढेर पर चढ़ी कार, महिला की मौत; कार सवार 5 घायल
दिगौड़ा थाना के समीप रविवार को तेज रफ्तार आर्टिगा कार अनियंत्रित होकर पहले एक वृद्ध महिला को टक्कर मार दी, जिसके बाद सड़क किनारे रखे ईंटों के ढेर पर चढ़ गई। हादसे में वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार पांच लोग घायल हो गए।पायलट और आरक्षक आशीष यादव ने बताया कि घायलों के अनुसार कार में सवार सभी लोग घुवारा के रहने वाले है।