मऊरानीपुर: मगरवारा में नाला बंद होने से 9 बीघा फसल बर्बाद, किसानों का फूटा गुस्सा, ठेकेदार पर धमकाने का आरोप
मऊरानीपुर के मगरवारा में रेलवे अंडरब्रिज निर्माण के दौरान नाला बंद होने से खेतों में बारिश का पानी भर गया। किसानों के मुताबिक करीब 9 बीघा फसल बर्बाद हो गई। किसानों ने एसडीएम से नाला खुलवाने, नुकसान का मुआयना कराने और कार्रवाई की मांग की है।